सभी ने अपने बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और इसके बाद धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम को ऑफिस बंद होने के पश्चात धरना समाप्त किया तथा 10 सूत्री मांगे पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन तथा विरोध जारी रखने का भी एलान किया गया। धरने में अध्यक्ष सुमित सिंह व सचिव नईम मियां ने कहा कि उनकी मांगें बीमा धारकों का बोनस बढ़ाया जाए, एलआईसी का लोन ब्याज दर कम की जाए, भारत सरकार को बीमा पालिसी व लेट फीस पर जीएसटी समाप्त की जाए, बीमा धारकों से लेनदेन पर बार-बार के केवाईसी की मांग न की जाए, अभिकर्ताओं की सेवा समाप्ति पर ग्रेज्युटी 20 लाख रुपये की जाए, कार्यकर्ताओं की मेडिक्लेम पॉलसी सभी के लिए कैशलेस की जाए समेत 10 मांगों को दोहराया।
बिलासपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम के सभी अभिकर्ता शुक्रवार की सुबह कार्यालय के मेन गेट पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के निर्देशानुसार एकत्र हुए। सभी ने अपने बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और इसके बाद धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और पूरे दिन धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
शाम को ऑफिस बंद होने के पश्चात धरना समाप्त किया तथा 10 सूत्री मांगे पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन तथा विरोध जारी रखने का भी एलान किया गया। धरने में अध्यक्ष सुमित सिंह व सचिव नईम मियां ने कहा कि उनकी मांगें बीमा धारकों का बोनस बढ़ाया जाए, एलआईसी का लोन ब्याज दर कम की जाए, भारत सरकार को बीमा पालिसी व लेट फीस पर जीएसटी समाप्त की जाए, बीमा धारकों से लेनदेन पर बार-बार के केवाईसी की मांग न की जाए, अभिकर्ताओं की सेवा समाप्ति पर ग्रेज्युटी 20 लाख रुपये की जाए, कार्यकर्ताओं की मेडिक्लेम पॉलसी सभी के लिए कैशलेस की जाए समेत 10 मांगों को दोहराया। धरना प्रदर्शन करने वालों में सुमित सिंह, अजय मौर्य, बृजमोहन रोहेला, कांता प्रसाद, महफूज अली, नईम मियां, जगजीत सिंह, हरविंदर सिंह, हरिओम सक्सेना, तुलाराम, मोहन लाल, राजपाल, सुखलाल, नायब सिंह, आसिम अंसारी, प्रेमपाल, विजयपाल दिवाकर, मोतीराम राठौर, लालता प्रसाद, केदार सिंह यादव, नेत्रपाल, अरविंद कुमार, नवल किशोर गुप्ता, अमित जैन, तुलसीराम रस्तोगी, कृष्ण कुमार गंगवार आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन सचिव नईम मियां ने किया।