फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय तक गले मे खरास होना, लगातार खांसी आना कैंसर के लक्षण: डॉ.अभिनित

विज्ञापन
सिविल अस्पताल घुमारवीं में विश्व कैंसर दिवस जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ अ - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अभिनीत शर्मा की अध्यक्षता में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. अभिनीत शर्मा ने ब्यूटी पार्लर संचालकों को कैंसर बीमारी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि यह बीमारी कैसे होती है और इस बीमारी से हम अपने आपको कैसे बचा सकते हैं।
डॉ. शर्मा ने बताया कि कैंसर एक जानलेवा गंभीर बीमारी है। इससे सबसे ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। डॉ. शर्मा ने बताया कि जब शरीर की कोशिकाओं के समूह अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगते हैं तो यह कैंसर का रूप धारण कर लेते हैं। यह किसी भी उम्र में हो सकता है।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने बताया कि कैंसर के मुख्य कारण धूम्रपान करना, अधिक वजन, पौष्टिक आहार न लेना, तंबाकू चबाना, व्यायाम न करना इत्यादि हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि कैंसर के मुख्य लक्षणों में लंबे समय तक गले मे खरास होना, लगातार खांसी आना, खाना खाने में मुश्किल होना, शरीर में किसी भी तरह की गांठें होना, शरीर के किसी भाग से पानी या रक्त बहना, त्वचा में मस्सों का अधिक होना, किसी भी घाव का लंबे समय तक ठीक न होना, भूख कम होना कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल ने बताया कि जागरूकता ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने का सबसे बड़ा बचाव है। चंदेल ने बताया कि अपनी जीवन शैली को सुधारने और खान पान का विशेष ध्यान रखने से हम कैंसर बीमारी से अपने आपको बचा सकते है। उन्होंने कहा कि कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है, लेकिन भारत में ज्यादातर मुंह का कैंसर, बच्चेदानी के मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर पाया जाता है। इस अवसर पर 42 ब्यूटी पार्लर संचालक उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें