फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नेहरू जयंती पर कार्यक्रम 14 को माकड़ी मार्कंडेय में

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन आयोजित करेगा कार्यक्रम
विज्ञापन


उनके जीवन,विकास कार्यों को याद कर दी जाएगी श्रद्धांजलि



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन बिलासपुर राष्ट्र के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को ग्राम पंचायत माकड़ी मार्कंडेय में कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ पंडित नेहरू के जीवन, उनके विकास कार्यों को याद किया जाएगा।


संगठन के प्रदेश सह संयोजक ठाकुर हीरापाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अपने महान नेताओं की जयंती और पुण्यतिथि मनाने का संकल्प लेकर उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना चाहता है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की जयंती पर उनके विचारों और कार्यों को याद करने के साथ-साथ बच्चों के लिए बाल दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। बताया कि इसी क्रम में 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर भी कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका स्थान 17 नवंबर को झंडूता में होने वाले पंचायती राज सम्मेलन के बाद तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाना, सरकार की गारंटियों पर चर्चा करना और जनता की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए सरकार से संवाद स्थापित करना है। ठाकुर हीरापाल सिंह ने बताया कि संगठन न केवल बिलासपुर में बल्कि हमीरपुर और मंडी लोकसभा क्षेत्रों में भी सक्रिय है। बिलासपुर जिले में संगठन की नई संरचना तीन माह पूर्व पूरी कर ली गई है और जल्द ही ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी भी तैयार की जाएगी। संगठन का जनता के साथ जुड़ाव और सरकार के प्रति जवाबदेही बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें