फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में प्राकृतिक खेती से उगाए गए गेहूं की खरीद शुरू

Fri, 05 Jun 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
निहाल स्थित केंद्र में गेहूं बेचने पहुंचे किसान व मौजूद अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
8 जून तक परियोजना से प्रमाणित किसान बेच सकते हैं गेहूं
विज्ञापन


विभाग ने जिले में 175 क्विंटल गेहूं की खरीद का रखा है लक्ष्य



संवाद न्यूज एजेंसी

जुखाला (बिलासपुर)। जिले में प्राकृतिक खेती से पैदा की गई गेहूं की खरीद शुक्रवार से आतमा परियोजना की ओर से चिह्नित केंद्रों में शुरू की गई। खरीद 8 जून तक जारी रहेगी। विभाग ने जिले में 175 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


सदर व स्वारघाट खंड के लिए बिलासपुर शहर के निहाल स्थित सिविल सप्लाई के स्टोर और झंडूता व घुमारवीं के किसानों के लिए पट्टा में खरीद केंद्र खोला गया है। इन केंद्रों में वही किसान अपता गेहूं बेच सकते हैं जो किसान आतमा परियोजना की ओर से प्रमाणित है व हिम परिवार पोर्टल पर पंजीकृत हो, जिन्होंने अपने खेतों में कोई भी रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं किया हो और न ही किसी प्रकार की रासायनिक दवाइयां डाली हों। आतमा परियोजना ऐसे किसानों से 90 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गेहूं खरीद रही है। इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने व खेती में लागत कम करने के साथ-साथ खाद्य पदार्थों में जहरीले रासायनिकों से बचाना है। शहर के निहाल खरीद केंद्र पर परियोजना निर्देशक डॉ. रितेश गुप्ता, उपनिदेशक शंकर शर्मा ,पंकज कुमारी व निखिल सांख्यान गेहूं खरीद केंद्र में उपस्थित रहे। रितेश गुप्ता ने बताया कि जिला में प्राकृतिक खेती से उगाए गए गेहूं खरीद 8 जून तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें