पेशियों पर न आने पर अदालत ने भगोड़ा किया था घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस के पीओ सेल ने एनडीपीएस के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कुल्लू से गिरफ्तार किया है। आरोपी अदालत की पेशियों पर नहीं आ रहा था, जिस कारण उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।
जानकारी के अनुसार पवनेश कुमार (40) निवासी गांव धार मांझा देश, डाकघर चवाई, तहसील आनी जिला कुल्लू के खिलाफ साल बरमाणा थाना में एनडीपीएस के तहत जून 2020 में मामला दर्ज किया था। जांच के बाद मामला जिला अदालत में दायर किया। अदालत ने आरोपी को पेशियों पर हाजिर होने के लिए समन जारी किए, लेकिन वह लगातार गैर हाजिर रहा। आरोपी को अदालत की ओर से 13 मार्च 2026 को उद्घोषित अपराधी करार दिया गया था।। पीओ सेल को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में ही है। पीओ सेल के मुख्य आरक्षी पंकज कुमार, मानद मुख्य आरक्षी रवि कुमार, राकेश कुमार और आरक्षी मनीष कुमार की टीम कुल्लू पहुंची और उसे 31 मार्च को शाम को उसके गांव धार (चवाई) से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि पीओ सेल ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। पीओ सेल की टीम में मुख्य आरक्षी