आज से लुहणू मैदान में शुरू होगा प्रशिक्षण, 10 अप्रैल को पहला मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वीरवार को लुहणू मैदान में जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें जिले भर से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि संभावित 22 खिलाड़ियों में सुवांश द्विवेदी, अखिल धीमान, आरव भोगल, प्रिंस ठाकुर, मयंक शर्मा, अंश गौतम, अभिनव, प्रतीक मिन्हास, आर्यन पुंडीर, राघव वर्मा, धैर्य गुप्ता, मनन रणौट, सारंग चंदेल, शौर्यवीर, अक्षज ठाकुर, तरुण, आयुष कुमार, अर्श धीमान, सक्षम, सूर्या, अर्नव गौतम और आरव गौतम को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के संयोजक महेंद्र चंदेल और सह संयोजक आरके रघु रहे। चयनकर्ताओं में विनेंद्र डोगरा, विशाल रतवान, जितेंद्र ठाकुर और आशीष कपिल शामिल रहे। विशाल जगोता ने बताया कि बिलासपुर टीम पहला मुकाबला 10 अप्रैल को ऊना में कांगड़ा के साथ खेलेगी। टीम का प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से बिलासपुर में शुरू होगा।