रावमापा सोहरी में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर नवाजा गया। कार्यक्रम में राज्य योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
रावमापा सोहरी के प्रधानाचार्य कुलदीप चंद कौशल ने उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में वर्ष भर में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे सोहरी स्कूल के बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसमें शैक्षणिक गतिविधियों में छठीं कक्षा के साहिल ठाकुर प्रथम, विक्रम द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं।
जबकि 7वीं कक्षा के भूपेंद्र प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय और ललिता तृतीय स्थान, 8वीं कक्षा की कस्तूरी देवी और यशवंत ठाकुर प्रथम, कपिल द्वितीय और गीता तृतीय, नौवीं कक्षा की अंबिका पहले, डिंपल दूसरे और विशाल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। 10वीं कक्षा के विकास ठाकुर पहले, रवींद्र ठाकुर दूसरे व लवली ठाकुर तीसरे, 11वीं की सपना पहले, रीना दूसरे और रेखा तीसरे स्थान पर रही। जबकि 12वीं कक्षा के मुकेश प्रथम, नीशू द्वितीय और हंसराज तृतीय स्थान पर रहे। सबसे अधिक उपस्थिति में छठीं के हंसराज, 7वीं की प्रियंका, 8वीं की शिल्पा, 9वीं की गीता देवी, 10वीं की अंबिका, 11वीं की लता व रीमा तथा 12वीं से दीक्षा, अंजू और रेखा रही। खेल कूद गतिविधियां में मनीषा और टीम, लड़कों के वर्ग में 12वीं के निशांत और लड़कियों के वर्ग में 12वीं की दीक्षा प्रथम रही।
राज्य योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और शैक्षणिक संस्थानों के ढांचागत विकास पर इस वित्त वर्ष 5077 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वह मंगलवार को सोलधा में 73 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले अतिरिक्त भवन की आधार शीला रखी। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सोहरी स्कूल को 5000 रुपये दिए।
राम लाल ठाकुर ने कहा कि अली खड्ड के उपर नवगांव बैरी रोड पर बन रहे पुल पर 3 करोड़ 85 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सोसन-बाग-सोहरी संपर्क सड़क को चौड़ा और पक्का करने जबकि थाच सिकरोहा संपर्क सड़क जोड़ने के लिए 7 करोड़ का रिवाइजड प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर ओपी गौतम, योगराज, बाबूराम शर्मा, चंदू राम, राज कुमार, मीना ठाकुर, बाबू राम शर्मा, परमानंद शर्मा, बुद्धी सिंह ठाकुर, दीपक सरैली, पवन चंदेल, राजेंद्र कुमार, लाल चंद, श्यामलाल, यशपाल और रणजीत ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।