फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदियों द्वारा फिर रची जा रही मेरी हत्या की साजिश :बंबर

Sun, 21 Sep 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, बिलासपुर पेशी पर लाए गए शूटरों को ब्रह्मपुखर में कराई गई पार्टी
विज्ञापन


नशीले पदार्थ परोसने और मोबाइल फोन का उपयोग कराने का लगाया आरोप
पूर्व विधायक ने डीजीपी व मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की
कहा, अगर डीजीपी जांच नहीं कर पा रहे तो मामला सीबीआई को सौंपा जाए

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की साजिश कंडाघाट जेल में बंद कुछ कैदियों द्वारा फिर से रची जा रही है। ठाकुर ने कहा कि कंडाघाट जेल पुलिस इन कैदियों को एक दिन पहले बिलासपुर पेशी पर लाई।
ठाकुर ने जारी किए गए वीडियो में बताया कि पुलिस के संरक्षण में ये कैदी ब्रह्मपुखर होटल के पास कमरे में बैठकर शूटर के मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे थे और पार्टी कर रहे थे। उन्हें नशीले पदार्थ भी परोसे जा रहे थे। पूर्व विधायक ने डीजीपी अशोक तिवारी और अन्य पुलिस अधिकारियों से सवाल किया कि क्या उन्हें यह पता नहीं कि सुरक्षा अधिकारी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं और किसी खतरे की स्थिति में उनकी और सुरक्षा कर्मियों की जान दोनों पर खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भी देखें कि किस राजनीतिक संरक्षण में मेरी हत्या की योजना बनाई जा रही है। अगर डीजीपी इस मामले की जांच नहीं कर पा रहे हैं तो इसे सीबीआई को सौंपा जाए। बता दें कि होली के दिन बंबर ठाकुर पर गोलियों से जानलेवा हमला किया गया था। उस हमले में उनके सुरक्षा अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में सौरभ पटियाल उर्फ फांदी समेत करीब 8 आरोपी जेल में हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि उन पर फिर से हमला करने की तैयारी की जा रही है और उनकी रेकी की जा रही है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा कि जेल में बंद इन कैदियों के लिए सीधे पुलिस जवान तैनात नहीं होते, बल्कि रिजर्व जवान इन्हें पेशी पर लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि मामला ध्यान में आया है और यदि ऐसी कोई गतिविधि हुई है तो शामिल सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें