फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों ने लगाए काले बिल्ले

विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित प्राथमिक शिक्षकों की बैठक में मौजूद शिक्षक। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सरकार से अधिसूचना वापस लेने और लंबित मांगें पूरी करने का आग्रह
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के प्राथमिक शिक्षकों ने बिलासपुर में बैठक आयोजित कर न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में चर्चा की। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार से इस व्यवस्था को वापस लेने और प्राथमिक शिक्षकों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। संघ के आह्वान पर शिक्षक दो अक्तूबर से काले बिल्ले लगाकर विरोध जता रहे हैं।
बैठक में शिक्षकों ने कहा कि न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। संघ लंबे समय से इस व्यवस्था को लेकर अपना विरोध दर्ज करवा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि सरकार को इस विषय पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर उनकी चिंताओं का समाधान करना चाहिए। प्राथमिक शिक्षा में खंड शिक्षा अधिकारी, केंद्र मुख्य शिक्षक और मुख्य शिक्षकों की पूर्व शक्तियों को बहाल करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्राथमिक शिक्षकों से जुड़ी अन्य लंबित मांगों पर भी सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया। शिक्षकों ने कहा कि काले बिल्ले लगाकर विरोध जताने का उद्देश्य सरकार का ध्यान उनकी मांगों की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षकों की भावनाओं को समझते हुए न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के संबंध में पुनर्विचार करेगी और संगठन के साथ वार्ता कर समाधान निकालेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें