फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रेस-11 ने खंगड़ को 26 रन से हराया

Thu, 30 Jan 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में शॉट लगाता खिलाड़ी । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। सांसद खेल महाकुंभ के तहत वीरवार को लुहणू क्रिकेट मैदान में प्रेस-11 और खंगड़ के बीच मैच खेला गया। इस मैच को 26 रन से जीत लिया।
टॉस जीतकर प्रेस-11 के कप्तान अनिल पटियाल ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर बल्लेबाज हेमंत नेगी ने पहले ही ओवर से तेज खेलना शुरू किया। पावरप्ले के तीन ओवर में प्रेस-11 ने बिना विकेट खोए 50 रन बना लिए। हेमंत नेगी ने 15 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। हालांकि इसके बाद खंगड़ टीम के गेंदबाजों ने रन गति पर रोक लगाई। प्रेस-11 की ओर से शुभम राही ने 15 और अनिल पटियाल ने 11 रन का योगदान दिया। निर्धारित 10 ओवर में प्रेस-11 ने चार विकेट खोकर 95 रन बनाए। खंगड़ की ओर से साहिल और गोपाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खंगड़ टीम की ओर से साहिल ने सर्वाधिक 24 रन की पारी खेली। निर्धारित 10 ओवर में खंगड़ टीम सात विकेट खोकर 69 रन ही बना सकी और प्रेस-11 ने मैच जीत लिया। प्रेस-11 की ओर से प्रकाश ठाकुर ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें