फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ऐतिहासिक राम नाटक मंचन की तैयारियां अंतिम चरण में

Thu, 11 Sep 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के डियारा सेक्टर में राम नाटक मंचन को लेकर तैयारी शुरू। संवाद
विज्ञापन
डियारा सेक्टर में रंग-रोगन से संवर रहा मंच, हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कलाकारों ने शुरू की रिहर्सल
विज्ञापन

आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मंच का किया जा रहा है जीर्णोद्धार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में होने वाले ऐतिहासिक राम नाटक मंचन की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। दशकों पुरानी परंपरा को जीवंत करने के लिए श्री राम नाटक समिति के सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इस बार आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मंच का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
लकड़ी के पुराने ढांचों को मजबूत किया गया है, वहीं मंच के चारों ओर विशेष रूप से सफाई और रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है, ताकि दर्शक जब पहुंचे तो पूरा परिसर धार्मिक और उत्सवपूर्ण माहौल से सराबोर दिखे। समिति की ओर से मंचन की शुरुआत से पहले श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों की रिहर्सल प्रारंभ कर दी। राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण के पात्र निभाने वाले कलाकारों का अभ्यास रोजाना अनुभवी निर्देशकों की देखरेख में किया जा रहा है। मंच पर संवाद, अभिनय और संगीत का संगम दर्शकों को पारंपरिक रामलीला की अनुभूति देगा। समिति के अध्यक्ष अजय चंदेल ने बताया कि इस बार दशहरा पर्व को बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि राम नाटक मंचन बिलासपुर शहर की सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे देखने के लिए न केवल शहरवासी बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समिति की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर नगर परिषद और प्रशासन से भी समन्वय किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डियारा सेक्टर में होने वाला यह ऐतिहासिक राम नाटक मंचन दशहरा पर्व का मुख्य आकर्षण माना जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर के लोग उत्सुकता से इस भव्य आयोजन का इंतजार कर रहे हैं, जो बिलासपुर की आस्था और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें