फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नलवाड़ मेला मोरसिंघी की तैयारियां शुरू, मंदिर में चढ़ाई मन्नत चादर

Thu, 16 Apr 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
लखदाता भ्याणु पीर मंदिर में मन्नत चादर चढ़ाने के बाद मेला समिति के सदस्य सामूहिक चित्र में। स्र
विज्ञापन
8 से 10 मई तक तीन दिवसीय आयोजन, कुश्ती और स्टार नाइट रहेंगी मुख्य आकर्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोरसिंघी में आयोजित होने वाले पारंपरिक नलवाड़ मेला की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में मेला समिति के सदस्यों ने लखदाता भ्याणु पीर मंदिर में मन्नत की चादर चढ़ाकर मेले के सफल आयोजन की कामना की। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

मेला समिति के प्रधान केआर रत्न ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नलवाड़ मेला 8 से 10 मई तक तीन दिनों तक धूमधाम से आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ 8 मई को भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन महिला मंडलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज होगा, जिसमें जिला व प्रदेश स्तर की टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पशु प्रदर्शनी भी होगी, जिसमें उत्कृष्ट पशुपालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले के दौरान महिलाओं और पुरुषों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं जैसे म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी भी होगी। शाम के समय दर्शकों के लिए भव्य स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दूसरे दिन 9 मई को खेल प्रतियोगिताओं का समापन किया जाएगा, जबकि शाम को दूसरी स्टार नाइट आयोजित होगी, जिसमें हिमाचल के नामी कलाकार शिरकत करेंगे। मेले के अंतिम दिन 10 मई को कुश्ती प्रतियोगिता के साथ समापन होगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के नामी पहलवान भाग लेकर अपना दमखम दिखाएंगे, जो मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा। मेला समिति ने क्षेत्रवासियों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें