फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेड़ों से हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसडीएम झंडूता ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता खतरनाक पेड़ों के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर उपमंडलाधिकारी नागरिक झंडूता योग राज धीमान की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम के साथ विभागों के अधिकारियों ने ऐसे मामलों को उठाया जो लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़े हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे कई खतरनाक पेड़ हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बन लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं। ऐसे पेड़ों के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करना आवश्यक बन गया है, ताकि भविष्य में कहीं भी जानमाल का नुकसान न हो। एसडीएम ने ऐसे पेड़ों को हटाने के लिए संयुक्त कमेटी को दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने विभागों के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी से कहा कि फील्ड से ऐसे मामलों की गहन छानबीन कर एक सप्ताह के भीतर एसडीएम कार्यालय को रिपोर्ट दें। उसमें कमेटी द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें