फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संस्कृत महाविद्यालय डंगार में अभ्यास प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न

Wed, 17 Jun 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
संस्कृत महाविद्यालय डंगार में आयोजित राज्य स्तरीय वॉल बैडमिंटन, फ्लोर वॉल के अभ्यास प्रशिक्षण म
विज्ञापन
-नौ दिवसीय शिविर में 15 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

-चयनित खिलाड़ी बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय फ्लोर बॉल चैंपियनशिप में लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में आयोजित राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन और फ्लोरबाल का अभ्यास प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कैंप का आयोजन महाविद्यालय में 9 से 17 जून तक किया गया। प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा और इस प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य प्रशिक्षक एवं हिमाचल फ्लोर बाल संगठन के कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि इसमें कुल 15 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण कैंप में चयनित खिलाड़ी बीसवीं राष्ट्रीय फ्लोर बाल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता जुलाई में बेंगलुरु में होगी। इस प्रशिक्षण में सभी खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ी बारीकियों से अवगत करवाया गया। साथ ही उन्हें प्रशिक्षित करने का प्रयास किया गया, ताकि वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की तरफ से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग सात खिलाड़ी छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें