फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुट बंगड़ में 6.25 करोड़ से बनेगा 33 केवी का विद्युत सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता /बिलासपुर। विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि बिजली की कम वोल्टेज की समस्या हल करने के लिए लगभग 6 करोड़ 25 लाख रुपये से 33 केवी का सब स्टेशन कोटधार की ग्राम पंचायत कोसरिया के गांव कुट बंगड में लगाया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत बड़गांव गल्लू के गांव बड़गांव वार्ड 5, दमेडा वार्ड 3, पंचायत घर बड़गांव में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं को मौके पर हल किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोटधार क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या को हल करने के लिए विभिन्न स्थानों पर 15 नये बिजली के ट्रांसफार्मर लगाए गए। इस कार्य पर एक करोड़ 35 लाख 54 हजार रुपये खर्च किए गए। पुराने 6 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई ताकि कम वोल्टेज की समस्या का हल हो सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 6 बिजली के ट्रांसफार्मर शीघ्र ही लगाये जाएंगे और पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस वर्ष कोटधार क्षेत्र में लकड़ी के सभी खंभों को बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि कोटधार क्षेत्र में लगभग 55 करोड़ रुपये विभिन्न पेयजल योजनाओं पर खर्च किये जा रहे है।
उन्होंने बड़गांव में पेयजल समस्या को हल करने के लिए जय श्री देवी में नया पेयजल भंडारण बनाने के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह चंदेल, बीडीओ धर्म पाल, तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत, एसडीओ विद्युत राजेश खरयाल, एसडीओ लोक निर्माण विभाग सचिन नड्डा, एसडीओ जल शक्ति विभाग रत्न देव, ग्राम पंचायत प्रधान कमला देवी, इंस्पेक्टर फूड एंड सिविल सप्लाई अमित, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रतिभा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें