फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में दिनभर बिजली गुल, गर्मी से बेहाल रहे लोग, दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित

विज्ञापन
झंडूता में मरम्मत में जुटे विद्युत कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगू-कंदरौर के बीच तूफान में गिरे तीन बिजली पोल, दोपहर तीन बजे बहाल हुई आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल में शुक्रवार को दिनभर बिजली व्यवस्था चरमराई रही। क्षेत्र में सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे बिजली कट का असर आम जनजीवन के साथ-साथ बाजारों के कारोबार पर भी देखने को मिला। बोर्ड की ओर से मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
उपमंडल के बरठीं, सुन्हाणी, झंडूता और आनंदघाट बाजार के दुकानदारों ने बताया कि दिनभर बिजली नहीं रहने से उनका कारोबार प्रभावित हुआ। फ्रिज, कूलर और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रहने के कारण दुकानों में रखी ठंडी खाद्य सामग्री खराब हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। बिजली से संचालित घरेलू उपकरण बंद रहने के कारण दैनिक कार्य प्रभावित हुए। पशुओं के लिए चारा तैयार करने में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उमस भरी गर्मी में दिनभर बिजली नहीं होने से लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता कर्ण चंदेल ने बताया कि कांगू और कंदरौर के बीच आए तूफान के कारण बिजली के तीन पोल गिर गए थे। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य किया, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें