फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता प्राप्त करने के लिए सकारात्मक सोच का होना जरूरी : चंद्र पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-झंडूता कॉलेज में कॅरिअर काउंसलिंग पर व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में वीरवार को कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान की अध्यक्षता सेल के संयोजक प्रो. बलवीर ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएसपी घुमारवीं चंद्र पाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किस प्रकार तर्कसंगत दृष्टिकोण रखते हुए बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो उसके लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। इसमें आत्मबल, समय का सदुपयोग और सकारात्मक सोच होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सफल जीवन जीने के लिए अपना लक्ष्य ऊंचा रखें। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और शिक्षक के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए विद्यार्थी अपने जीवन में सही मुकाम को प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने चंद्र पाल सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके द्वारा दिए गए प्रेरणादायक व्याख्यान को अमल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सदस्य, महाविद्यालय का समस्त प्राध्यापक वर्ग और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें