फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याहोला में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, आईजीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत जुखाला के स्याहोला गांव में एक व्यक्ति ने रविवार करीब 4 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल बिलासपुर ले गए। यहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया। युवक के जहर खाने का कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जुखाला के स्याहोला पंचायत के निचला स्याहोला गांव में जोगिंद्र कुमार (26) पुत्र सुखदेव ने रविवार करीब 4 बजे शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। जैसे ही युवक के परिजनों को इसकी सूचना मिली, वे उसे बिलासपुर अस्पताल ले आए। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में बरमाणा थाना में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें