फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बदहाल सीवरेज व्यवस्था से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

Mon, 30 Mar 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नगर परिषद घुमारवीं क्षेत्र में खुले में बह रहा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
घुमारवीं में लोगों और दुकानदारों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

हर दो दिन बाद खुले में बहती है गंदगी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत वार्ड-2 में स्थित पुरानी कैंटीन वाली गली के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर सोमवार सुबह एक सीवरेज चैंबर के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी खुले में बहने लगा। इससे पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदगी फैल गई और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह के समय अचानक चैंबर के ओवरफ्लो होने से सीवरेज का पानी सड़क पर फैल गया और देखते ही देखते राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर फैले इस गंदे पानी के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं पैदल चलने वालों के लिए स्थिति और भी दयनीय हो गई। लोगों को बदबू के बीच नाक पर रुमाल रखकर गुजरना पड़ा। आसपास के दुकानदारों को भी इस समस्या के कारण भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में सीवरेज चैंबरों में ब्लॉकेज की समस्या आम हो गई है, जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर बहना अब रोजमर्रा की बात बन चुकी है। इससे न केवल गंदगी और दुर्गंध का माहौल बनता है, बल्कि सड़कों की स्थिति भी लगातार खराब हो रही है। लोगों ने बताया कि हर दूसरे-तीसरे दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। जल शक्ति विभाग के कर्मचारी शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर अस्थायी रूप से चैंबर को अनब्लॉक तो कर देते हैं लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता यशपाल शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में आ गया है और कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। जल्द ही सीवरेज चैंबर को ठीक कर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें