फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बीए में जुखाला कॉलेज की पूजा, अभिषेक, वेदिका ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Wed, 30 Jul 2025 07:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय के 48 विद्यार्थी किए गए सफल घोषित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। राजकीय महाविद्यालय जुखाला के 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 48 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। महाविद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 67.61 रहा।
विज्ञापन

छात्रा पूजा शर्मा ने 9.07 जीसीपीए लेकर कर कॉलेज में पहले स्थान प्राप्त किया। अभिषेक ने 8.55 जीसीपीए अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वेदिका शर्मा ने 8.34 जीसीपीए लेकर कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा छात्रों की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की भी साक्षी है। पूजा, अभिषेक और वेदिका शर्मा जैसे विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक छवि को गौरवपूर्ण ऊंचाई प्रदान की है। हम भविष्य में ऐसे ही प्रेरक परिणामों की अपेक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें