फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस ने लगाए खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री पर घटिया राजनीति के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं ने मंत्री राजेंद्र गर्ग पर घटिया राजनीति का आरोप लगाया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम भाजपा के कार्यक्रम बन गए हैं। जिनमें चुने हुए प्रतिनिधियों को भी बुलाना उचित नहीं समझा जाता तथा विभागों के अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सलाओं में जिस पेयजल योजना का उद्घाटन मंत्री राजेंद्र गर्ग ने किया उसके बारे में वे बताएं कि इसमें उनका क्या योगदान है। यह योजना तो पिछली सरकार के समय की है। हैरानी इस बात की है कि इस के उद्घाटन समारोह में स्थानीय पंचायत प्रधान को भी नहीं बुलाया गया जो कि सरासर गलत है। चुनाव क्षेत्र में ऐसे कई कार्य हैं जो पिछली सरकार के समय के हैं और लगभग तैयार हैं। लेकिन उनके उद्घाटन नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस कोरोना काल में भीड़ जमा करना बंद करें। ताकि लोगों को फैल रहे संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें