फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट के आदेश होने के बाद भी नहीं किया घुमारवीं अस्पताल में ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन करने नहीं पहुंचा रेडियोलॉजिस्ट
विज्ञापन

अस्पताल में 21 साल से धूल फांक रही है अल्ट्रासाउंड मशीन
अस्पताल में उपचार करवाने आते हैं बिलासपुर, घुमारवीं और झंडुता के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो चुकी है। लेकिन अभी तक चिकित्सक ने ज्वाइन नहीं किया है। सरकार ने रेडियोलॉजिस्ट के आदेश 25 जुलाई को जारी किए थे। रेडियोलॉजिस्ट के न होने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले लगभग 21 सालों से घुमारवीं शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अल्ट्रासांउड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। घुमारवीं, झंडूता और बिलासपुर के कुछ जगह के लोग घुमारवीं अस्पताल का ही रूख करते हैं। लेकिन अस्पताल में पिछले लगभग 21 सालों से अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन बंद है। जिसे ऑपरेट करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट तक सरकारें उपलब्ध नहीं करवा रही हैं। इस बार स्थानीय विधायक ने लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर के आदेश तो जारी करवाए लेकिन वो अब ज्वाइंनिग नहीं दे रहा है। घुमारवीं अस्पताल में विधानसभा क्षेत्र की पैंतीस पंचायतों के लगभग अस्सी हजार लोग निर्भर रहते हैं। जिसमें बिलासपुर और झंडूता के कुछ भाग के लोग भी इस अस्पताल आते हैं। कुल मिलाकर एक लाख से भी ज्यादा की संख्या इस अस्पताल पर निर्भर हैं। बीएमओ नवनीत शर्मा ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट ने अपनी ज्वाइंनिग नहीं दी है। बाकी दूसरे चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें