फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा की प्रचंड जीत पर बिलासपुर में जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद जिले में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने कार्यकर्ताओं और आम जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास, विकास की सोच और मजबूत नेतृत्व की विजय है। चंदेल ने कहा कि चुनाव परिणाम स्पष्ट संकेत देते हैं कि जनता अब स्थिरता, राष्ट्रहित और विकास आधारित राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। कृष्ण लाल चंदेल ने इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम जनता के समर्थन को दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ने ही इस ऐतिहासिक विजय को संभव बनाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पड़ोसी राज्य पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी और वहां भी विकास की नई धारा बहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें