बरमाणा (बिलासपुर)। स्वाभिमान पार्टी हिमाचल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष कुशाल राज गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
पंजगाई में स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी राम मोहन दास, राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद व महामंत्री डॉ. विवेक कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही हाल ही संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की समीक्षा की गई। जिसमें प्रदेश के 10 जिलों से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में चर्चा की गई कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह संविधान की अवहेलना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानों को शपथ दिलाना असंवैधानिक है। जबकि प्रधानों को शपथ दिलाने का अधिकार निर्वाचन अधिकारियों या जिला पंचायत अधिकारियों का है। इसके अलावा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर नहीं हुए हैं, फिर भी कांग्रेस व भाजपा अपनी-अपनी पार्टी के अधिक प्रतिनिधि चुने जाने का दावे कर रही है। साथ ही स्वाभिमान पार्टी ने प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा प्रशासनिक अधिकारी मदन चौहान की 15 लाख की रिकवरी को माफ करने को सरासर गलत करार दिया है। इस अवसर पर यशवंत सिंह, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र शर्मा, श्याम लाल, मनोहर लाल, महेंद्र सिंह, बलदेव शर्मा, आचार्य अमर सेन, डॉ. भाटिया, गोबिंद ठाकुर, सतपाल, संजय कुमार, महेश्वर, जगदीश, विजय, पवन, कर्मचंद, बुद्धि सिंह, अरविंद व कर्म सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बाक्स के लिए---
आगामी दो माह में प्रत्येक जिला में होगी बैठकें
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दो माह में प्रत्येक जिला में बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिसमें 27 जनवरी को ऊना, दो फरवरी को शिमला, तीन को सोलन, 14 को बिलासपुर, 15 को कुल्लू, 17 को सिरमौर, 21 को चंबा, सात मार्च को कांगड़ा, 14-15 को मंडी तथा 21 मार्च को हमीरपुर में होगी।
गुलाब बने शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी
पार्टी के कार्य विस्तार के लिए विभिन्न दायित्व सौंपे गए। जिसमें गुलाब सिंह शर्मा को शिमला संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि गोबिंद ठाकुर को कुल्लू जिला संयोजक, कृष्ण पाल को बिलासपुर व हमीरपुर जिला संयोजक, महेश्वर दत्त को शिमला ग्रामीण मंडलाध्यक्ष, पवन कुमार को चंबा विस संयोजक, कर्मचंद को भरमौर विस संयोजक, सुरेंद्र शर्मा को भटियात विस संयोजक, विजय कुमार को कुसुम्पटी मंडलाध्यक्ष तथा जगदीश पांडेय को करसोग मंडल संयोजक बनाया गया।