बिलासपुर। जिला भाजपा की कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अध्यक्षता में बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा जिला परिषद चुनाव के लिए समर्थित उम्मीदवारों की सूचियां दो चरणों में जारी करेगी। बैठक में पार्टी ने पहले चरण की सूची जारी कर दी है। जिसमें 10 वार्डों के लिए समर्थित प्रत्याशी घोषित किए गए।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 1 हटवाड़ से मदन धीमान, अनारक्षित वार्ड डंगार से कुलतार पटियाल, महिला आरक्षित वार्ड बरठीं से उषा ठाकुर, महिला आरक्षित वार्ड बैहना ब्राहमणा से कमलेश कुमारी, अनारक्षित वार्ड जेजवीं से कुलदीप खजुरिया, महिला आरक्षित वार्ड बैहना जट्टां से शैलजा कुमारी, अनारक्षित वार्ड नम्होल से प्रेम सिंह ठाकुर, महिला आरक्षित वार्ड जुखाला से सत्या ठाकुर, अनारक्षित वार्ड स्वाहण से मान सिंह धीमान और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड कोटखास से नीलम कुमारी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है।