बिलासपुर। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कुठेड़ा उपमंडल के अधीन विभिन्न पंचायतों में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। 9.50 करोड़ से बनोहा-कुलवाड़ी, 11.50 करोड़ से पट्टा-मोरसिंघी और 3.50 करोड़ से पटेर-बाहरणौता सड़क बन रही है। लुहणू-बजरोल खड्ड सड़क और पुल के लिए 4.84 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। इनके कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक सुभाष ठाकुर ने निरीक्षण के बाद विभागीय अधिकारियों को इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। सदर विधायक ने कहा कि नियूं-लुहणू-बजरोल खड्ड सड़क और पुल का कार्य आज तक नहीं हो पाया था। नाबार्ड के अंतर्गत अब मंजूरी दिला दी गई है। विभाग के अधिकारियों को जल्द टेंडर लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं।