फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनधन खातों से जनता तक पहुंचे 40 करोड़ रुपये : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी सेमी वर्चुअल प्रदेश कार्य सीमिति की बैठक प्रदेश कार्यालय शिमला में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष रूप से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा उपस्थित रहे। जिला की बैठक जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, सदर विधायक सुभाष ठाकुर, झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, जिला के प्रभारी नवीन शर्मा, जिला की सह प्रभारी सीमा ठाकुर, जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों, जिला के पूर्व अध्यक्ष राकेश, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कोरोना काल में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो कार्य किए उन पर चर्चा की। इसके बाद सांसद मंडी रामस्वरूप शर्मा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। भारत सरकार में वित्त एवं कारपोरेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्योरा रखा। उन्होंने बताया कि कोरोना के समय में दुनिया में एक लाख लोगों पर 4 लोगों की मृत्यु होती है। लेकिन भारत में यह मृत्यु दर .30 है। अनुराग ने बताया कि कोरोना काल में केंद्र सरकार की ओर से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जनधन खातों के माध्यम से 40 करोड़ रुपये जनता को देकर राहत पहुंचाई। दिव्यांग, विधवा, वृृद्ध दो करोड़ दस लाख लोगों के खाते में 1000 डाले। 70 लाख मजदूरों को निशुल्क उनके घर पहुंचाया। मनरेगा के बजट को बढ़ाकर एक लाख एक हजार रुपये किया। एक लाख पचास हजार पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा। उन्होंने बताया कि पिछले महीने में तीन लाख करोड़ की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुई जो विश्व में एक रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन और राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग का भी मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें