फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता दे रहे लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
सदर के विधायक सुभाष ठाकुर कोरोना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने मंगलवार को कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया जिसमें जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों, सदर मंडल महामंत्री पवन ठाकुर और युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में बूथ पर जिन कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई गई है उसके ऊपर चर्चा की गई। सदर विधायक ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर लोगों से कोरोना जैसी बीमारी से बचने के लिए उपाय बताए जा रहे है। लोग इस बीमारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे रहे हैं। कहा कि सदर के अधिकतर बूथों पर पैसा इकट्ठा हो गया और कार्यकर्ता इस बीमारी में सहयोग देने के लिए लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं ताकि आम जनमानस के सहयोग से बीमार लोगों की सहायता की जाए जो इस बीमारी से ग्रसित हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं की सहायता से आम जनता से दान लेकर सरकार के हाथ मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। विधायक ने महिला मंडलों के माध्यम से जो मास्क बनाये जा रहें उस पर भी चर्चा की। बहुत से महिला मंडल मास्क बनाने का कार्य कर रहे हैं। इन मास्को को जनता में बांटा जा रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी इस कार्य में लगें है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी मोबाइल के माध्यम से लोगों से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने सभी संस्थाओं, महिला मंडलों, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और उन लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने इन खातों में दान देकर सरकार का सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें