फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने जिलेभर में जलाए आतंकवाद के पुतले

विज्ञापन
हिंदु जागरण मंच के कार्यकर्ता पाकिस्तान का झंड़ा जलाते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। हिंदू जागरण मंच बिलासपुर ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार को आतंकवाद का पुतला जलाया। वहीं मंच ने पाकिस्तान के झंडे को जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। वहीं शाम को मंच ने पुलवामा के शहीदों के नाम बिलासपुर शहीद स्मारक पर दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बिलासपुर में हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के प्रांत प्रमुख कमल गौतम की अगुवाई में जिलेभर में आतंकवाद के पुतले जलाए गए। वहीं मंच ने पुलवामा हमले में शहीदों को याद करते हुए पाकिस्तान के झंडे जलाए।
कमल गौतम ने कहा कि इस आतंकी हमले के बाद देश भर के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भारी गुस्सा भरा है। कहा कि यह हमला देश के लोग हमेशा याद रखेंगे और पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ हमारी हर पीढ़ी जंग लड़ेगी। इस मौके पर मंच ने दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन

कमल गौतम ने बताया कि देश का हर युवा पुलवामा शहीदों के बदले का इंतजार कर रहा है। पुलवामा हादसा बड़ा दर्दनाक था। जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायीन आतंकी ने आईईडी विस्फोटकों से लदी गाड़ी से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी। इस हमले में 44 जवान शहीद हुए थे। कहा कि उनके परिवारों के साथ देश की सहानुभूति आज भी है। कहा कि इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा और 14 फरवरी को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर अवतार, अनुराग, प्रीतम, रवि, गोपाल, कृष्ण, देशराज, बलदेव और विनोद सहित अन्य कई मंच कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें