फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बेरोजगार मिस्ड कॉल कर होंगे बेरोजगार रजिस्टर में दर्ज

विज्ञापन
घुमारवी में बैठक से पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रजनीश मेहता ने कहा कि मोदी सरकार हर साल 2 करोड़ नौकरियों के झूठे वादे के साथ सत्ता में आई थी लेकिन मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी दर 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
विज्ञापन

मेहता ने कहा कि बेरोजगारी के इस तेजी से फैलते संकट से निपटने के लिए 29 जनवरी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी। बेरोजगारों का ऐसा राष्ट्रीय रजिस्टर जहां हर बेरोजगार भारतीय टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीकरण करवा सकता है। पूरी सूची देश में बेरोजगार युवाओं की कुल संख्या को दर्शाएगी। कहा कि यह अभियान देश के वर्तमान समय की जरूरत है और इसे पहले किसी अभियान की तुलना में बड़े पैमाने पर लांच किया जाएगा।
मेहता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के हर 5 में से 2 युवा भारत में शिक्षा या प्रशिक्षण के अभाव के चलते बेरोजगार हैं। वहीं 20 से 34 वर्ष की आयु के 40 प्रतिशत भारतीय शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से दूर है।
विज्ञापन

मेहता ने कहा कि सीएमआईई के अनुसार पिछले 5 वर्षों में 5 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं और साल 2017-2018 में किसानों की तुलना में बेरोजगार युवाओं ने अधिक आत्महत्या की है। यह आंकड़ा 24,000 को पार कर गया है। मोदी सरकार ने नोटबंदी के दौरान भारत की 86 प्रतिशत मुद्रा का विमुद्रीकरण करते हुए नए रोजगार प्रदान करने के बजाय मौजूदा नौकरियों और रोजगार को भी कुचलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार न केवल अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है बल्कि लगातार झूठ बोला और आंकड़ों में हेरफेर कर देश के युवाओं को धोखा दिया है।
इस मौके पर उनके साथ हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस सचिव संजीव ठाकुर, अभिषेक सेठी ज्वाला चौहान, जिला बिलासपुर एनएसयूआई अध्यक्ष अरविंद कालिया जिला एनएसयूआई महासचिव अभिषेक भारद्वाज आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें