फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

410 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई

विज्ञापन
बिलासपुर की कन्या पाठशाला में पोषण सप्ताह के अंतर्गत बच्चो को दवाईया देते स्वास्थय कर्मचारी - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या बिलासपुर में पोषण माह के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रकाश दडोच ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैंप में लगभग 410 बच्चों का एचबी टेस्ट किया गया तथा जिन बच्चों का एचबी सामान्य से कम पाया गया उनको चिकित्सक की सलाह के अनुसार आयरन फोलिक एसिड की गोलियां तथा पोषण संबंधी परामर्श दिया गया।
उन्होंने बच्चों को पौष्टिक आहार, स्वच्छता, दस्त रोग के कारणों, बचाव, जीवन रक्षक घोल तथा कुपोषण से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए हमें अपने भोजन में नियमित रूप से आयरन तथा पौष्टिक तत्वों से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित अनाज, दूध व दूध से बने पदार्थ, मीट, मछली अंडे इत्यादि का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष में दो बार पेट के कीड़े मारने वाली दवाइयां जो स्कूलों में निशुल्क दी जाती हैं। उनका भी सेवन करना चाहिए क्योंकि खून की कमी का मुख्य कारण पेट में कृमि होना भी है। उन्होंने बताया कि बच्चों में इस उम्र में होने वाले शारीरिक और मानसिक एवं भावनात्मक बदलाव किशोर स्वास्थ्य समस्याओं, यौन संचारित रोगों तथा प्रजनन अंगों के रोगों के लक्षणों व उनसे बचाव, स्वच्छता, विशेष रुप से किशोरियों में मासिक धर्म के दौरान अपनाए जाने वाली स्वच्छता इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर आयुष्मान पखवाड़ा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दडोच तथा प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल चड्ढा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी ईशु मेहता, स्वास्थ्य शिक्षक प्रवीण शर्मा, डायटिशियन रेनूका ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें