फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 3 मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
27,107 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 3 मार्च को नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिले भर में इसके लिए 274 केंद्र स्थापित किए हैं। यह जानकारी उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने जिला टास्क फोर्स की अध्यक्षता करते हुए दी।
उपायुक्त ने बैठक में टास्क फोर्स के सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। जिले भर में अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 274 बूथ स्थापित किए हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 266 और शहरी क्षेत्र में आठ बूथ की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नौ ट्रांसिट पॉइंट्स, जिसमें सभी बस अड्डा परिसर और दोनों टोल प्लाजा पर भी पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले के सभी प्रवासी बच्चों को विशेष रूप से इस अभियान के तहत पोलियो की खुराक पिलाई जाए। इस मौके पर बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार सहित टास्क फोर्स से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें