फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुलिस ने कार से बरामद की देसी शराब की 117 बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। जिला पुलिस की विशेष टीम ने घुमारवीं के बम्म क्षेत्र में अवैध रूप से लाई जा रही देसी शराब की 117 बोतलों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम भराड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बम्म के पास एक कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखते ही कार चालक घबरा गया। शक होते ही पुलिस ने कार की तलाशी शुरू कर दी। कार के अंदर से देसी शराब की 117 बोतलें बरामद हुईं। कार चालक शराब का कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। आरोपी की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव दड़ोली डाकघर तलवाड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें