फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर-हमीरपुर सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोकसभा चुनाव के चलते आने जाने वाले वाहनों की हो रही जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। लोकसभा चुनावों के चलते पुलिस प्रशासन ने जिले की सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। हर आने जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में भराड़ी पुलिस ने हमीरपुर-बिलासपुर की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। रात को भी पुलिस कर्मी सीमा पर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आदर्श चुनावी आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग द्वारा जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। चुनाव के चलते धन, शराब, किसी नशीले पदार्थ का आबंटन न हो, इसके लिए पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है। भराड़ी थाना क्षेत्र से हमीरपुर व मंडी जिले की सीमाएं लगती हैं। पुलिस ने दोनों जिलों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। तरघेल में पुलिस दिन रात पहरा दे रही है। थाना प्रभारी स्वयं मौके पर निगरानी रखे हुए हैं। यहां तक कि दोपहिया वाहनों की भी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। जिले की सीमाओं पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समय-समय पर जांची जा रही है। थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि पुलिस द्वारा सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें