फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुलवाड़ी में हुए गोलीकांड की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रवासी व्यक्ति पर दिनदहाड़े देसी तमंचे से हुआ था हमला
विज्ञापन

- हमले में बाल-बाल बच गया था प्रवासी व्यक्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। बिलासपुर में कोर्ट परिसर के पास हुए गोलीकांड ने 9 माह पहले उपमंडल घुमारवीं की मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में हुए गोलीकांड की घटना को भी ताजा कर दिया है। पुलिस कुलवाड़ी में हुए गोलीकांड की गुत्थी को अभी तक नहीं सुलझा पाई है।
कुलवाड़ी में 10 अक्तूबर 2023 को दिनदिहाड़े एक प्रवासी व्यक्ति पर देसी तमंचे से हमला हुआ था। गोली चलाने वाला कौन था, गोली चलाने का मकसद क्या रहा, देसी तमंचा कहां से आया ऐसे कई सवाल अभी तक अनसुलझे हैं। पुलिस लगातार दावे करती आ रही है कि गोलीकांड की वारदात से जल्द पर्दा उठ जाएगा, लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के दावे खोखले साबित हुए हैं। पुलिस इस मामले में दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए गुजरात से लाई थी, लेकिन पूछताछ के दौरान कोई सुबूत न मिल पाने के चलते दोनों को वापस भेज दिया गया। बता दें कि 10 अक्तूबर 2023 को कुलवाड़ी गांव में किराये पर रहने वाला ओमप्रकाश जब अपने कमरे में आराम कर रहा था, तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। ओम प्रकाश ने जैसे दरवाजा खोला तो व्यक्ति ने देसी तमंचे से गोली दाग दी। गोली चलाने वाले व्यक्ति ने मुंह पर मास्क लगाया था, जबकि सिर पर टोपी लगाई थी। व्यक्ति गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया। ओमप्रकाश के कंधे पर मामूली चोट लगी थी। एक जिंदा कारतूस मौके से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बढ़ रहे अपराध, कई आरोपी अभी भी फरार
जिले पिछले दिनों हत्या, गोलीकांड, चोरी, लूट जैसी बड़ी वारदात सामने आने से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आए दिन कहीं न कहीं बड़ी वारदात घटित हो रही है। कई मामले अभी तक अनसुलझे हैं। डंगार के नजदीक जोल गांव में 31 मई को एक घर से नकदी और गहने चोरी हो गए थे। इस मामले में अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। अमरपुर क्षेत्र में अज्ञात नकदी और गहने चोरी कर चुके हैं। भगेड़ कस्बे से हार्डवेयर की दुकान पर चोरी की बड़ी वारदात सामने आ चुकी है। बेला गांव के नजदीक भगवा वस्त्र धारण किए एक साधु ने ही दूसरे साधु की हत्या की थी। आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। झंडूता के समोह क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में भी दो प्रवासी युवक पुलिस के हत्थे चढ़े थे। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमे प्रवासी लोगों की संलिप्तता पाई गई है। दिन प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते आम लोगों को भी अपनी जान माल की सुरक्षा सताने लगी है।

कोट
कुलवाड़ी में हुए गोलीकांड में जांच जारी है। आरोपी को पकड़ने के लिए हर कोशिश की जा रही है। मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
- चंद्रपाल सिंह, डीएसपी घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें