फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती: पीएसटी-पीईटी के लिए ई-कॉल लेटर जारी

Thu, 15 Oct 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतिम रूप से पात्र अभ्यर्थी अपनी यूजर आईडी से करें डाउनलोड
विज्ञापन

पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी भेजी सूचना
ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने और उसमें दिए निर्देशों का पालन करने की अपील की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला), श्रेणी-III (अराजपत्रित) के पदों पर भर्ती के तहत शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ई-कॉल लेटर अभ्यर्थियों की संबंधित यूजर आईडी पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी लॉग-इन कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने अभ्यर्थियों से समय रहते ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने और उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि परीक्षण में शामिल होने से पहले सभी निर्देशों को समझना और उनका पालन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने अभ्यर्थियों को उनके भर्ती आवेदन में पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एसएमएस व ई-मेल के माध्यम से भी सूचना भेजी है। ई-कॉल लेटर की हार्ड कॉपी अलग से नहीं भेजी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को इसे अपनी यूजर आईडी से ही डाउनलोड करना होगा। भर्ती प्रक्रिया या ई-कॉल लेटर से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के दूरभाष नंबर 0177-2629738 और 0177-2624313 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 पर भी सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें