फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर वीडियो देखने वाले संतरी को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के निवास पर गार्ड ड्यूटी पर तैनात कर्मी को मोबाइल फोन पर रात को वीडियो देखना महंगा पड़ गया। एसपी ने कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। वहीं उसका तबादला बिलासपुर से ग्वालथाई के लिए कर दिया गया है। संतरी ड्यूटी पर तैनात कर्मी रात करीब 12 बजे अपने मोबाइल फोन पर वीडियो देख रहा था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी संतरी ड्यूटी पर तैनात एक कर्मी पर एसपी कार्रवाई कर चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर सोमवार रात 12 बजे के करीब अपने आवास से गश्त के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने पाया कि उनके निवास पर तैनात संतरी ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर वीडियो देखने में व्यस्त है। संतरी मोबाइल में इतना व्यस्त था कि उसे एसपी के आसपास होने का भी एहसास नहीं हुआ। एसपी दिवाकर शर्मा ने तुरंत उक्त एचएचसी का तबादला पुलिस पोस्ट ग्वालथाई के लिए कर दिया। उन्होंने एचएचसी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।
एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि हर समय हरेक को सतर्क होकर ड्यूटी देनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी ड्यूटी के समय कोताही बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एचएचसी श्याम ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर वीडियो देखता पाया गया। इसके चलते उस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें