बिलासपुर। सदर महिला थाना के अंतर्गत एक महिला ने अपनी बेटी के अपहरण होने पर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला ने बताया है कि उनको किसी अनजान व्यक्ति पर शक है कि उनकी बेटी को बहला-फुसला कर वह अपने साथ ले गया है। साथ ही उनकी बेटी अभी नाबालिग भी है।
महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस नाबालिग के बारे जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने घर से किसी निजी कार्य को लेकर बाहर गई हुई थी। इस दौरान शाम तक नाबालिग के घर न पहुंचने पर परिवार वालों को शक हुआ।
परिवारवालों ने नाबालिग को सारी जगह ढूंढा लेकिन नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला। इसके चलते महिला ने तुरंत इसकी सूचना महिला थाना में दी। महिला ने सदर महिला थाना में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई। खबर लिखे जाने तक महिला पुलिस नाबालिग के बारे पूछताछ कर रही थी। उधर, बिलासपुर एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।