फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Fri, 05 Jun 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ अभियान
विज्ञापन

विद्यार्थियों, अभिभावकों की भागीदारी से तैयार होगा हरित वातावरण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। विद्यालय में पिछले वर्षों से चल रहे एक पेड़, मां के नाम कार्यक्रम को इस वर्ष भी आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।
विद्यालय की मिशन लाइफ प्रभारी हरप्रीत कौर की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत विद्यार्थियों से अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाने का आग्रह किया गया। बच्चों को अपनी सुविधा के अनुसार घर की जमीन या आसपास खाली सरकारी भूमि पर पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर चार अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को फलदार और छायादार पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यावरण प्रभारी श्रीमती रेखा अत्री और मिशन लाइफ प्रभारी श्रीमती हरप्रीत कौर के सहयोग से योजना बनाई गई है कि पिछले वर्षों में लगाए गए पौधों की स्थिति की जांच की जाएगी तथा उनके रखरखाव के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी जरूरी है, तभी एक सुरक्षित और हरा-भरा वातावरण तैयार किया जा सकता है। विद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस अभियान में बेहतर कार्य करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों सहित वार्षिक पारितोषिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें