बिलासपुर कॉलेज में आयोजित बीसीए, पीजीडीसीए विभाग की फ्रेशर पार्टी में चुने गए मिस्टर और मिस फ्र
बिलासपुर कॉलेज में बीसीए, पीजीडीसीए विभाग की फ्रेशर पार्टी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में बीसीए और पीजीडीसीए विभाग ने नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी उमंग का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और फैशन शो आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस आयोजन का उद्देश्य प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों का स्वागत करना और वरिष्ठ एवं नवागंतुक विद्यार्थियों के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना था। समारोह में पीयूष को मिस्टर फ्रेशर और महिमा को मिस फ्रेशर चुना गया। समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों को शिक्षा, अनुशासन और आत्म विकास के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विभाग के समन्वयक प्रो. अश्विनी चंदेल ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रो. तेज सिंह, प्रो. सोनिका शर्मा, प्रो. संजू वाला, प्रो. कंचन शर्मा, प्रो. मोनिका, प्रो. अंकित चंदेल, प्रो. पूनम आदि उपस्थित रहे।