फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
-डियारा में हुआ समिति का वार्षिक अधिवेशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी का वार्षिक अधिवेशन डियारा सेक्टर स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रविवार को हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रधान हुसैन अली ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग बिलासपुर की शिक्षिका रचना मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कमेटी के महासचिव राकेश ठाकुर ने बताया कि अधिवेशन में सबसे पहले प्रधान ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने ध्वनि मत से पारित किया। प्रधान ने हाल ही में हुए दंगल की सफलता को लेकर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। साथ ही आयोजन के दौरान गठित सभी समितियों और उप समितियों के कार्यकर्ताओं राम लाल शर्मा, शकील शेख, देवीराम, कृष्ण कुमार, प्रकाश चंद, राकेश ठाकुर, राज कुमार, सोनी, पवन धीमान, रूप लाल, अशोक कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा दशकों से अखाड़ा कमेटी का निस्वार्थ भाव से साथ दे रहे पहलवान निक्का राम ठाकुर, मनमोहन सिंह भंडारी, एसआर आजाद, प्रताप सिंह भल्ला, राजपाल सरीन, ओम प्रकाश मेहता, नंदलाल राही, अब्दुल मजीद, निसार मिर्जा, राजीव शर्मा, कमल किशोर कुंदी, उपेंद्र ठाकुर, अमित कुमार, अनीश ठाकुर, जगदीश ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, विनय कुमार, सुनील पंवर, अरशद शेख, चंदन शर्मा व संदीप गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। कमेटी ने उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक का भी विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ज्योति, मनोनीत पार्षद, ओपी गर्ग, पंकज ठाकुर, कमलेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें