बिलासपुर के लुहणू में प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते डीज
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। प्रधानमंत्री के पांच अक्तूबर के बिलासपुर दौरे की सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए एसपीजी की टीम शनिवार देर शाम बिलासपुर पहुंची। टीम रविवार सुबह 10:00 बजे पुलिस प्रशासन और उपायुक्त के साथ बैठक करेगी। इसके बाद पीएम के दौरे से जुड़े स्थलों का निरीक्षण भी करेंगे। एआईजी एसपीजी अनिल कुमार की अध्यक्षता में निरीक्षण और बैठक होगी। इस दौरान टीम प्रधानमंत्री दौरे तक सुरक्षा व्यवस्था को लगातार जांचेगी। फिलहाल टीम ने बिलासपुर में डेरा जमा लिया है। अब पीएम रैली के सभा स्थल, एम्स बिलासपुर और इन क्षेत्रों के आसपास एसपीजी की कड़ी नजर रहेगी। वहीं प्रदेश पुलिस भी इस दौरे के लिए तैयारी में जुटी है। एक तरफ जहां जिला पुलिस एसपी दिवाकर शर्मा की अध्यक्षता में मोर्चा संभाले हैं, वहीं सीआईडी भी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। प्रदेश भर से 75 जवान बिलासपुर में ड्यूटी पर तैनात हैं। रविवार को प्रदेश एसपी सिक्योरिटी भी बिलासपुर पहुंचेंगे। वे भी प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़ी सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। वहीं एसपी पीएम दौरे से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था की अन्य तैयारियों को भी पूरा करवाएंगे।