फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भारी बारिश में श्री नयनादेवी मंदिर में 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Tue, 22 Aug 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बारिश के बीच श्री नयना देवी जी के दर्शन करने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेलों में मंगलवार को बारिश में भी 35,000 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं पांचवें मेले में 13.65 लाख रुपये नकदी, 30 ग्राम 900 मिलीग्राम सोना, 2 किलो 588 ग्राम चांदी, अमेरिका के 3 डॉलर और यूएई के 5 दिरहम चढ़ावे के रूप में मंदिर न्यास को प्राप्त हुए हैं।मंगलवार सुबह से जिले में भारी बारिश शुरू हुई। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए कतारों में खड़े रहे। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं मेला सह अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले धूमधाम से चल रहे हैं। अभी तक माता रानी के दरबार में 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच चुके हैं। बताया कि इस बार मंदिर न्यास के मैदान में वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है, जिसमें लगभग 500 से 600 यात्री प्रतिदिन विश्राम करते हैं। नगर परिषद ने सफाई का जिम्मा संभाला है और बेहतर कार्य किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें