फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पिता ने चिट्टे के साथ बेटे को किया पुलिस के हवाले, बिलासपुर के भराड़ी का मामला

Tue, 22 Aug 2023 07:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)

सार

बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत पपलाह क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने बेटे को चिट्टे सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत पपलाह क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने बेटे को चिट्टे सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पंजाब के तीन अन्य युवकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा अपनी बुआ के घर गाहर में रहता है। करीब एक साल से उसका बेटा गलत संगत में फंस गया। सोमवार को उसकी बुआ ने फोन किया कि अक्षय तीन लड़कों को घर ले आया है। इसके बाद वह गाहर पहुंचे तो उनका बेटा और तीनों युवक भाग गए। काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिले।

रात करीब डेढ़ बजे चारों लैहड़ी सरेल जाने वाली सड़क पर मिले। बेटे की जेब की तलाशी ली तो जेब से पाउडरनुमा पदार्थ निकला। शक होने पर वह अपने बेटे को पुलिस थाना ले गए। जांच करने पर चिट्टा निकला। पिता ने अपने बेटे को चिट्टे सहित पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों युवकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अन्य तीनों युवकों की पहचान प्रिंस, सागर और पवन तीनों निवासी गांव कुंडे पिंड तहसील फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। उधर, थाना प्रभारी देवानंद ने पुष्टि की। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि चिट्टा जैसे जहर को रोकने के लिए सहयोग करें। अगर कहीं पर इस तरह का कारोबार होता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें