फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शक्तिपीठ नयना देवी में बैसाखी पर 37 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
बैसाखी पर्व पर श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में मंगलवार को बैसाखी पर करीब 37 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। उसी समय से मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। हवन यज्ञ कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर भी लगाया गया। मंदिर न्यास अधिकारी चतर सिंह रनौत ने बताया कि मंदिर में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें