फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में गुप्त नवरात्र पर आठ हजार ने टेका माथा

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में ज्येष्ठ मंगलवार एवं माघ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी गुप्त नवरात्रो के तहत विशेष अनुष्ठान और साधना में लीन रहे। मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा ने बताया कि गुप्त नवरात्र में की गई साधना का विशेष महत्व होता है और इससे माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वर्ष में चार बार नवरात्र मनाए जाते हैं। चैत्र और आश्विन नवरात्र सार्वजनिक रूप से मनाए जाते हैं, जबकि आषाढ़ और माघ मास के नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहा जाता है, जिनका विशेष महत्व साधना, उपासना और तंत्र साधकों के लिए माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें