फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुन्हाणी में पशु मित्र भर्ती के लिए हुआ शारीरिक दक्षता परीक्षण

Wed, 22 Apr 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सुन्हाणी में पशु मित्र भर्ती के लिए पहुंचे युवा। संवाद
विज्ञापन
80 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, पुरुष-महिलाओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

67 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत सुन्हाणी में मंगलवार को घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत पशु मित्र पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए युवाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस फिजिकल टेस्ट में कुल 80 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें 42 पुरुष और 38 महिला प्रतिभागी शामिल रहे।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 5000 मीटर की दौड़ 30 मिनट के भीतर पूरी करना अनिवार्य रखा गया था, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट के भीतर पूरी करनी थी। फिजिकल टेस्ट के परिणामों में कुल 67 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिनमें 34 पुरुष और 33 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मौके पर जूस, पीने का पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्था भी की गई थीं। इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. रविंद्र, डॉ. सुशील शर्मा, अंकु गौतम सहित झंडूता और घुमारवीं के पशु चिकित्साधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने पूरी भर्ती प्रक्रिया की निगरानी की और सुनिश्चित किया कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो। स्थानीय युवाओं के लिए यह भर्ती प्रक्रिया रोजगार के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखी जा रही है। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने यह साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी एवं अर्ध-सरकारी पदों के प्रति जागरूकता और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें