फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हिमालयन श्री अवार्ड से नवाजीं विभूतियां

Mon, 14 Apr 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
हिमालयन श्री अवार्ड समारोह में हस्तियों को सम्मानित करते बॉलीवुड अभिनेता और अन्य। संवाद
विज्ञापन
दिव्यांगजनों को समर्पित संस्था के कार्यक्रम में राहुल रॉय और रणजीत वेदी ने सम्मानित
विज्ञापन

पद्मश्री हरीमन शर्मा समेत दो दर्जन से अधिक हस्तियों को मिला सम्मान
हिमाचल अगेंस्ट चिट्टा थीम पर आधारित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां


संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। आशा किरण दिव्यांग संस्थान घुमारवीं द्वारा रविवार को घुमारवीं के एक निजी होटल में ‘हिमालयन श्री अवार्ड 2025’ सम्मान समारोह मनाया गया। समारोह की थीम ‘हिमाचल अगेंस्ट चिट्टा’ रखी गई, जिसमें नशे के खिलाफ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जन जागरुकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय और रणजीत वेदी ने विशेष रूप से शिरकत की और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हिमाचलियों को सम्मानित किया। संस्थान के निदेशक डॉ. योगेंद्र मलिक ने बताया कि पन्याला के पद्मश्री पुरस्कार विजेता हरीमन शर्मा सहित कुल 25 से अधिक प्रतिभाओं को हिमालयन श्री अवार्ड 2025 से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में एसडी कश्यप, नाटी किंग कुलदीप शर्मा, करनैल राणा, संजीव दीक्षित, प्रियंका नेगी (कबड्डी स्टार), डॉ. शिखा शर्मा, राजीव राणा, हिमाचली जोड़ी, राजीव नेगी, इंद्रजीत, डोनी चौहान, प्रियंका कौंडल, सोनाली शर्मा, अभिमन्यु रॉय, आयुष ठाकुर, राजा, डॉ. नरेश शर्मा, अनुष्का दत्ता, अभिषेक सोनी, निधि डोगरा, दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम, राजन कुमार, बलवंत सिंह जैसे नाम शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने भाग लिया। नाटी किंग कुलदीप शर्मा, करनैल राणा, संजीव दीक्षित, एसी भारद्वाज, इंद्रजीत, अभिषेक सोनी, विक्की राजता, डोनी चौहान, हनी नेगी और अजय भारद्वाज ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए हिमाचल सहित बाहरी राज्यों और दुबई से भी विशेष अतिथि पहुंचे। इनमें संदीप चौधरी, रीना ठाकुर, सोनाली शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, कमल शर्मा, कमल महाजन, विमल महाजन, संजय सोनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें