फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती, हुए कार्यक्रम

Mon, 14 Apr 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
स्वारघाट में आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम पुष्प अर्पित करते लोग। स्रोत: कल्याण सामाजिक संस
विज्ञापन
जिला भर में आंबेडकर जयंती पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

-संविधान निर्माण में दिए गए योगदान पर डाला प्रकाश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला भर में डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कई जगह कार्यक्रम हुए, जिसमें उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने भीमराव आंबेडकर की जयंती पर घुमारवीं में खंड प्रधान दिला राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। समारोह में पीडब्ल्यूडी विभाग से
सेवानिवृत वरिष्ठ सहायक सुखराम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बाबा साहेब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने आंबेडकर भवन के रखरखाव के लिए स्वेच्छा से एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। खंड प्रधान दिला राम ने बताया कि डॉ. आंबेडकर केवल एक जाति समुदाय के नायक न होकर पूरी मानवता के पुरोधा रहे। उन्होंने सदैव शिक्षा, संगठन और संघर्ष पर बल दिया। इस मौके पर कश्मीर सिंह, चैन सिंह, कुमंत राज, जगदीश कुमार, सतपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भराड़ी। भारतीय जनता पार्टी मंडल भराड़ी ने भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती लेहड़ी सरेल पंचायत के गांव बलड़ा में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में मनाई। उन्होंने बताया कि बाबा साहब संविधान निर्माता है और उन्होंने संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके द्वारा बहुत सी पुस्तकें भी लिखी गयी और उनका उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को एक समान लाना था। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जोरावर सिंह पटियाल, महामंत्री ब्रह्मदास गौतम, बीडीसी चमन लाल शर्मा, मंडल सचिव अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के गांव बैरी दडोला में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विशेष कार्यक्रम हुआ, जिसमें भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई। युवक मंडल के प्रधान मुनीश कुमार ने बताया कि भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। बाबा साहेब ने शिक्षा को सर्वोपरि माना था। उन्होंने कहा था कि शिक्षा से हर लड़ाई लड़ी और जीती जा सकती है। इस मौके पर युवक मंडल की सचिव पलक, उप प्रधान सोनू डोगरा, कोषाध्यक्ष स्नेहा, सोशल मीडिया समन्वयक अनमोल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्वारघाट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती अनुसूचित जाति वर्ग कल्याण सामाजिक संस्था बिलासपुर के अध्यक्ष छोटा राम सरेली की अध्यक्षता में मनाई गई। समारोह में तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संस्था के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनके विचारों और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष हुस्न चंद, सचिव नंद लाल, मुख्य प्रवक्ता प्रभु राम, सलाहकार गुरु चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।

स्वारघाट में आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम पुष्प अर्पित करते लोग। स्रोत: कल्याण सामाजिक संस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें