फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुल्हाड़ी के वार से व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। घुमारवीं के बाड़ी मंझेड़वा में कुल्हाड़ी के वार से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का उपचार घुमारवीं अस्पताल में चल रहा है। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में नागू राम, निवासी गांव बाड़ी मंझेड़वा, तहसील घुमारवीं ने बताया है कि रविवार रात को छोटे भाई जगन्नाथ का फोन आया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसे और परिवार को गाली-गलौज कर रहा है। यह सुनकर जब नागू राम अपने भाई के घर जाने लगा तो रास्ते में उस व्यक्ति ने नागू राम का रास्ता रोका और कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे सिर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। परिवार के सदस्य उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल लेकर गए। उधर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें